सभी स्कूलों के लिये सख्त आदेश, अगर अब स्कूल खुलेगी तो ये बातें ध्यान रखें, सिंगरौली स्कूल समय परिवर्तन आदेश, singrauli school time change

सभी स्कूलों के लिये सख्त आदेश, अगर अब स्कूल खुलेगी तो ये बातें ध्यान रखें, सिंगरौली स्कूल समय परिवर्तन आदेश

वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। तापमान की तीब्रता के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है जिसके लिये लगातार मांग उठ रही थी कि छात्र कहीं बीमार न हो जायें जिसके कारण समय परिवर्तन किया जाये

सभी स्कूलों के लिये सख्त आदेश, अगर अब स्कूल खुलेगी तो ये बातें ध्यान रखें, सिंगरौली स्कूल समय परिवर्तन आदेश

सिंगरौली कलेक्टर ने दिनांक 17 अप्रैल को एक आदेश जारी किया जिसमें कुछ निम्ना आदेश दिये हैं

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सिंगरौली (म.प्र.)

क्रमांक/267/जि.शि.अ / सामान्य / 2026

सिंगरौली दिनांक 17-04-2026

आदेश

वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही हैं। तापमान की तीब्रता के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है जिसको दृष्टिगत रखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय (CBSE, ICSE, MPBSE) विद्यालयों में अध्यापन समय (कक्षा नर्सरी से 12वी तक) प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाता है और शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य पूर्ण करेंगे। परीक्षा / मूल्यांकन एवं अन्य कार्य अपने पूर्व निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपादित होंगें। शाला संचालन का समय 30 अप्रैल 2026 तक के लिये प्रभावशील रहेगा।


यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।


(गौरव बैनल)

कलेक्टर

जिला सिंगरौली (म.प्र.)


पृ.क्र./268/ जि.शि.अ / सामान्य / 2026

सिंगरौली, दिनांक 17.04.2026

प्रतिलिपि-

1. आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल।

2. कमिश्नर, रीवा संभाग रीवा।

3. संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल।

4. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली।

5. संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण रीवा संभाग रीवा।

6. जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सिगरौली।

7. जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला सिंगरौली।

8. जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली म०प्र० ।

9. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी / विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक विकासखण्ड बैढ़न, देवसर, चितरंगी ।

10 समस्त प्राचार्य / प्रधानाध्यापक / संस्था प्रमुख शासकीय/अशासकीय विद्यालय जिला सिंगरौली की ओर सूचनार्थ एवं पालनार्थ।


कलेक्टर

जिला सिंगरौली (म.प्र.)



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने