सिंगरौली MP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लगभग 20 करोड़ से अधिक की डकैतीः हथियार लेकर घुसे 5 डकैतों ने मैनेजर को पीटा, फायरिंग की; 15 मिनट अंदर रहे, सिंगरौली में डकैती
![]() |
| सिंगरौली में डकैती |
MP में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ की डकैतीः हथियार लेकर घुसे 5 डकैतों ने मैनेजर को पीटा, फायरिंग की; 15 मिनट अंदर रहे।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती का मामला सामने आया है। यहां बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार दोपहर 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। फायरिंग कर करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख कैश लेकर भाग गए। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ आंकी गई है।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। चश्मदीद आशीष पांडे ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में काम करा रहे थे, तभी अचानक दो हथियारबंद बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने तुरंत बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई।
- देखिए बैंक से निकलकर भागते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज
- सबसे पहले एक बदमाश आराम से बैंक से निकलता है। बाइक के पास आता है।
- कुछ देर बाद दूसरा बदमाश थैला लेकर आता है और बाइक पर बैठ जाता है।
- इसके बाद तीनों बदमाश भाग जाते हैं।
- पूरी वारदात 15 से 20 मिनट में अंजाम दी जाती है।
- मैनेजर पर बट से किया हमला
एसपी और अन्य पुलिस अफसरों ने बैंक का मुआयना किया।
एसपी मनीष खत्री के अनुसार, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां और नकदी की जानकारी मांगी। जब मैनेजर ने आनाकानी की तो उनके साथ जमकर मारपीट की। बंदूक की बट से उनके सिर पर वार किया।
करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया और अंत में नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर भाग गए।
पुलिस ने की पूरे जिले की घेराबंदी
वारदात की खबर मिलते ही सिंगरौली एसपी मनीष खत्री दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। बैंक और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एसपी ने बताया कि करीब 14.50 लाख रुपए कल के रखे थे। बाकी आज का उस समय तक का कलेक्शन था। इसके अलावा सोना-चांदी था। फिलहाल, कुल कितने का सामान ले गए हैं, इसका सटीक आकलन बताना मुश्किल है।
- वारदात की जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई।
- गार्ड नहीं था, एक फायर किया
एसपी के मुताबिक, घटना के समय यहां गार्ड नहीं था। बदमाशों ने एक फायर भी किया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। जांच में पता चला है कि एक शख्स ने हेलमेट पहना था। बाकी चार के चेहरे खुले थे।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
बैंक के सामने स्थित एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी बैंक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक लुटेरा पहले बैंक के अंदर से निकलता है। सामने खड़ी एक बाइक पर वह इंतजार करता है। उसके बाद अंदर से दो लोग एक झोला हाथ में लेकर भागते हुए बैंक से निकलते हैं।
आरोपी एक ही बाइक पर बैठकर बैढ़न शहर के ओर फरारा हो गए।
तीनों आरोपी एक ही बाइक में बैठकर बैढ़न शहर की तरफ फरार हो जाते हैं। यह सीसीटीवी बैंक के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ लगभग 50 फीट दूर एक दुकान में लगा हुआ है, जिसमें लुटेरे भागते हुए कैद हुए हैं।
